कल शहर में होंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
मेरठ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 अक्तूबर को मेरठ आ रहे हैं। यहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दोपहर में 3 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 4.30 बजे विभागीय अधिकारियाें के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। शाम को 5.15 बजे पं. प्यारे लाल शर्मा स्मारक समिति द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।