बाल भारती पब्लिक स्कूल में छात्रा के दांतों की जांच करते चिकित्सक। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
मवाना। बाल भारती पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों और अभिभावकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निशुल्क डेंटल चेकअप और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. अजय वीर गर्ग ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अभिभावकों के साथ सहभागिता करते हुए दांतों एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच कराई। डॉ. सुमित कुमार एवं डॉ. प्रिया माथुर ने दंत परीक्षण कर उचित परामर्श प्रदान किया। डॉ. संजय वीर गर्ग ने अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित सुझाव दिए। शिविर में साक्षी नागर, अनुष्का वर्मा, रितु सिंघल, सीमा, कृतिका का सराहनीय सहयोग रहा। विद्यालय प्रबंधक अभयवीर गर्ग ने शिविर में आए लोगों का आभार व्यक्त किया।