मेरठ। जिले में डेंगू संक्रमण का असर थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को शिवहरि मंदिर कॉलोनी नई बस्ती लल्लापुरा निवासी 43 वर्षीय युवक को डेंगू की पुष्टि हुई। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि मरीज को तेज बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत पर जांच कराई गई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का सर्वे शुरू कर दिया है और लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। जिले में इस साल अब तक डेंगू के कुल 83 मरीज मिल चुके हैं। लगातार केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग ने घरों और आसपास पानी जमा न होने की अपील की है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। ब्यूरो