डेंगू के 7 मरीज़ मिले
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले में डेंगू रुक नहीं रहा। शुक्रवार को डेंगू के 3 नए मरीज मिले।
ये मरीज़ कुंडा और पल्हेड़ा क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिले में ड़ेंगू के 1147 मरीज़ मिले। देहात क्षेत्र से डेंगू से मरीजों की मौत की भी सूचनाएं आ रही हैं, हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं की स्थिति नियंत्रण में है।