डेंगू के 9 मरीज़ मिले
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले में डेंगू फैलता जा रहा है। शुक्रवार को डेंगू के 9 नए मरीज़ मिले। ये मरीज़ ब्रह्मपुरी, जयभीमनगर, शकूरनगर, लल्लापुरा, राजेंद्र नगर, साबुन गोदाम और पल्हेड़ा के रहने वाले हैं। इस साल अब तक डेंगू के 292 मरीज़ मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। घर या आसपास पानी भरा न रहने की सलाह दी है।