फैलता जा रहा डेंगू, 3 मरीज़ और मिले
मेरठ। जिले में डेंगू फैलता जा रहा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के तीन नए मरीज़ मिले। ये मरीज़ कंकरखेड़ा, जयभीमनगर और माछरा के रहने वाले हैं। इस साल अब तक डेंगू के 105 मरीज़ मिल चुके हैं। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। गनीमत है अभी तक कोई मरीज़ गंभीर नहीं है। सीएमओ ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। घर या आसपास पानी भरा न रहने की सलाह दी है।