डेंगू के पांच मरीज़ मिले
मेरठ। डेंगू के बृहस्पतिवार को पांच नए मरीज़ मिले हैं। ये मरीज़ सरूरपुर, ब्रह्मपुरी, पल्हेड़ा, कुंडा और जयभीमनगर के रहने वाले हैं। इस साल अब तक डेंगू के 38 मरीज़ मिल चुके हैं। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। गनीमत है अभी तक कोई मरीज़ गंभीर नहीं है।