फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेंगू ने दी दस्तक, नया केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल

Thu, 29 Aug 2024 04:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
शामली जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिये  मरीजों की लगी भीड । संवाद
विज्ञापन
शामली। बरसात के मौसम में जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। डेंगू का नया केस मिला है। नया केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मची है। इससे पहले जनवरी में डेंगू का केस मिला था। इस साल में डेंगू के दो केस मिल चुके हैं। पिछले साल जिले में डेंगू के 32 केस सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है और उपचार की पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन

बारिश शुरू होने के साथ ही डेंगू होने का खतरा बन जाता है। बरसात के सीजन में डेंगू का नया केस बाबरी में महिला है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बाबरी निवासी 22 वर्षीय महिला को कई दिन तक बुखार आया था। परिजनों ने पहले स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराया, लेकिन आराम न मिलने पर परिजन उसे मुजफ्फरनगर ले गए। वहां पर निजी अस्पताल में महिला की जांच हुई। एलाइजा जांच में महिला को डेंगू की पुष्टि हुई। मुजफ्फरनगर से मरीज की रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने इसे अपने रिकार्ड में दर्ज कर लिया।
जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया डेंगू पॉजिटिव केस मिला है। स्वास्थ्य टीम ने मरीज के घर जाकर जानकारी ली। घर व उसके आसपास कीटनाशक दवा का स्प्रे कराया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को डेंगू व मलेरिया बुखार से बचाव के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया उपचार के बाद महिला स्वस्थ है।
विज्ञापन

इससे पहले जनवरी माह में गांव बंतीखेड़ा में नौ साल के बालक में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी। सहारनपुर जिले में बालक के उपचार के दौरान हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। नया केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अब जिले में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। पिछले साल जिले में डेंगू के 32 केस सामने आए थे।
- जिला अस्पताल में बनाया गया डेंगू वार्ड
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया डेंगू को लेकर अस्पताल में तैयारी पूरी है। मरीजों के लिए अलग से डेंगू वार्ड बनाया गया है। 12 बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है। अगर जरूरत पड़ेगी तो और बेड पर भी मच्छरदानी की व्यवस्था है। हालांकि अभी तक डेंगू का कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है। इसके अलावा डेंगू की जांच के एनएस 1 कार्ड और एलाइजा जांच किट उपलब्ध है। उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में पैरासिटामोल की गोली, सिरप व अन्य सभी दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
- डेंगू एडीज मच्छरों से फैलता है, जो जीका और चिकनगुनिया जैसे वायरस भी फैलाते हैं। मच्छर डेंगू बुखार से पीड़ित किसी व्यक्ति को काटता है और फिर किसी और को काटता है, जिससे वह व्यक्ति संक्रमित हो जाता है।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
- तेज बुखार होना।
- आंखों के पीछे तेज दर्द होना।
- मतली या उल्टी होना।
- मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना।
- शरीर पर लाल भूरे रंग के चक्कते होना।
बचाव
- सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- शरीर को ज्यादा ढकने वाले पूरी बाजू के कपड़े पहने।
- घर में या आसपास जलभराव न होने देना।
- घर के गमलों, फ्रिज की ट्रे व कूलर का पानी सप्ताह में दो बार बदले।
- बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें