फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार्यालयों में तालाबंदी कर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना में हापुड बार एसोसिएशन की सदस्य प्रियंका त्यागी एडवोकेट व उनके पिता के विरुद्ध दर्ज मुकदमे निरस्त करने के मांग को लेकर वकीलों ने प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय, सीओ आफिस, एसडीएम न्यायालय आदि में तालाबंदी की तथा तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। सभी अधिवक्ता, टाइपिस्ट आदि हड़ताल पर रहे। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धरना चला। बाद में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम अखिलेश यादव को दिया। सरधना में भी बार एसोसिएशन ने शनिवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की मांग को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय में तालाबंदी कर हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने न्यायालय के सभी कार्याें को बंद रखा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें