फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

Mon, 08 Sep 2025 08:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज प्रथम में छह अगस्त को शीलकुंज कॉलोनी निवासी डॉ. अभिषेक पाठक के 19 वर्षीय बेटे अंशुमन पाठक की स्कूटी में कार सवार ने टक्कर मार दी थी। अंशुमन अपने दोस्त राघव के साथ था। आरोप था कि कार सवार ने दोनों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया था। दोनों युवक घायल हो गए थे। डॉ. अभिषेक पाठक ने इस मामले में ली गार्डन कॉलोनी निवासी कार्तिक वर्मा और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है एक माह से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि कार ने युवक को कुचलने का प्रयास नहीं किया था। कार की टक्कर से स्कूटी सवार गिरे थे। कार्तिक वर्मा के पिता ने भी अंशुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा है। जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें