फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क पर डाले जा रहे कूड़े पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
खेतों में आवारा गौवंश। (स्त्रोत किसान) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। भाकियू एनसीआर के महासचिव नरेश चौधरी ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह से भैंसा मार्ग पर पालिका कर्मचारियों द्वारा कूड़ा डालने से रोकने और आवारा पशुओं को पकड़वाए जाने की मांग की। नरेश चौधरी ने शिकायत करते हुए कहा कि भैंसा मार्ग पर नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को मार्ग पर कूड़ा डालने से रोका जाए, साथ ही आवारा पशु किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई गोवंश हमला कर लोगों को घायल कर चुके हैं। उनको तुरंत पकड़वाया जाए। एसडीएम ने ईओ से फोन पर बात कर मार्ग पर कूड़ा नहीं डालने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित करने और ब्लॉक अधिकारियों से गोवंश को पकड़वाकर गोशाला में छुड़वाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें