फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-खुर्जा पैसेंजर ट्रेन फिर चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद अरुण गोविल ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मेरठ से खुर्जा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को फिर से शुरू करने की मांग की। सांसद ने कहा कि मेरठ से खुर्जा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन तीन फेरे लगाती थीं। यह ट्रेन पिछले कुछ समय से बंद चल रही है। इससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि मेरठ और खुर्जा दोनों बड़े औद्योगिक नगर हैं। इनके बीच की दूरी 90 किलोमीटर है। ट्रेन बंद होने से यात्रियों को अन्य परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे सफर महंगा और असुविधाजनक हो रहा है। यह ट्रेन फिर से शुरू होने से लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें