मेरठ। प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्लालय और सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया को ज्ञापन देकर जीवन अस्पताल का रजिस्ट्रेशन बहाल करने की मांग की। एसोसिएशन के लोगों का कहना था कि अब्दुल्लापुर की रहने वाली सुरैया का इलाज उनके यहां सही किया गया था। अस्पताल में कोई कमी नहीं है। इस दौरान नवीन त्यागी, अशोक सिंह और सुशील आदि मौजूद रहे। पिछले दिनों सुरैया के इलाज में लापरवाही के आरोप पर सीएमओ ने गढ़ रोड पर मंगल पांडे नगर स्थित जीवन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। ब्यूरो