फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकेत चौक का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने की मांग

Tue, 02 Sep 2025 07:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने मेरठ जिले के साकेत चौक का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने के लिए संगठन संरक्षक एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज को पत्र सौंपा। युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने बताया कि ब्राह्मण समाज की बहुत पुरानी मांग है कि मेरठ के किसी चौराहे के नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखा जाए। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने इस विषय को गंभीरता पूर्वक लिया और आश्वासन दिया कि इस पुनीत कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। इस अवसर पर हरीशचंद्र शर्मा, डॉ. विशाल सारस्वत, सोनू त्यागी, सचिन भारद्वाज, उज्ज्वल शर्मा, भागेश कौशिक, अंकित कौशिक रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें