फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रशासन से बंदर पकड़वाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। अशोक विहार काॅलोनी के लोगों ने जिलाधिकारी के नाम एडीएम प्रशासन को पत्र देकर बंदरों से निजात दिलाने की मांग की। काॅलोनी के लोगों ने डीएम के नाम एडीएम प्रशासन सूर्यकांत त्रिपाठी को दिए पत्र में कहा कि काॅलोनी में बंदरों का बहुत अधिक आतंक है। बंदर प्रतिदिन बच्चों, औरतों और बुजुर्गों पर हमलाकर घायल कर रहे हैं। बच्चों व महिलाओं का छत पर जाना भी मुश्किल हो गया है। बंदरों के हमले के कारण कई बच्चे छत से गिरकर घायल हो चुके हैं। पत्र में बंदरों को पकड़वाकर कहीं अन्यत्र दूर छुड़वाए जाने की मांग की है। एडीएम ने इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पत्र पर मुदित कुमार, सुदीप, यश रस्तोगी, अंकुर कुमार आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें