माछरा। ब्लॉक माछरा क्षेत्र के गांव नंगली किठोर में गांव के ही व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध तरीके से उस पर अपनी फसल की बुवाई कर ली। इसकी शिकायत गांव निवासी सुबोध कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तहसील अधिकारी एवं लेखपाल सौरभ द्वारा जमीन की पैमाइश कर निशानदेही की और कब्जा हटाने के लिए उस व्यक्ति को निर्देश दिए। परंतु उसने अभी तक कब्जा नहीं हटाया। इस पर सुबोध कुमार ने तहसील में शिकायत की। लेखपाल सौरभ कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी अभी एसआईआर में लगी है। इसके खत्म होते ही तहसील अधिकारी एवं पुलिस को लेकर जमीन कब्जा मुक्त कराई जाएगी।