मवाना। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के हस्तिनापुर विधान सभा अध्यक्ष शादाब चौधरी ने एसडीएम को पत्र देकर सरकारी भूमि पर अवैध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा होने से रोकने की मांग की है। शादाब चौधरी ने एस डी एम संतोष कुमार सिंह को दिए पत्र में कहा है कि मखदूमपुर रोड स्थित नवजीवन किसान इंटर काॅलेज गंगनहर के पास सरकारी भूमि 360 वर्ग मीटर है। उक्त भूमि के जो मालिक थे, वे पाकिस्तानी नागरिक थे जो पाकिस्तान में ही बस गए हैं। उक्त भूमि वर्तमान में राजस्व में दर्ज होनी चाहिए। उक्त भूमि पर दो लोगों द्वारा अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। पत्र में जांच कराकर उक्त भूमि को राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने और भूमाफियाओं से कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। संवाद