फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी भूमि व श्मशान की भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग

विज्ञापन
भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। भाकियू संघर्ष मोर्चा ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकारी जोहड़ और इसके बराबर में जाटव समाज के मृत बच्चों को दबाने के लिए श्मशान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए ज्ञापन में बताया कि सरकारी जोहड़ व इसके पास में मृत बच्चों को दबाने के लिए श्मशान की भूमि के रूप में आरक्षित है। जिसे कुछ भूमाफिया द्वारा अवैध भराव करवाकर व कब्जा करके अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। इसका मुकदमा न्यायालय में भी विचाराधीन है। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार भूमाफिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसडीएम ने टीम भेजकर पैमाइश कराकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें