मेरठ। यति नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी को लेकर प्रहलाद नगर से लिसाड़ी गेट थाने तक नारेबाजी और हंगामा करने वाले आजाद समाज पार्टी के नेता मोहम्मद अनस की गिरफ्तारी की मांग की गई है। शुक्रवार को की गई नारेबाजी व हंगामे को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों ने कलक्ट्रेट व कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया था। मंगलवार को चहन सिंह बालियान और हिंदू जागरण मंच के पूर्व नगराध्यक्ष सचिन सिरोही ने एसएसपी से मांग की कि मोहम्मद अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं क गई तो वह आंदोलन के लिए विवश होंगे।