फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर और देहात के स्टेशन अलग-अलग स्थापित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। पिछले कई दिनों से कस्बे में विद्युत आपूर्ति को लेकर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में लगातार हंगामा और शिकायत की जा रही है। इसके बाद भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो रही है। नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंधक निदेशक को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत हस्तिनापुर में नगर की विद्युत सप्लाई के लिए नया 33/11 केवी का सबस्टेशन स्थापित किया जाए। कस्बे में माखननगर मार्ग पर स्थित 33/11 केवी सबस्टेशन की विद्युत क्षमता नगर के लिए पर्याप्त नहीं है। नगर में हमेशा कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है तथा कभी भी आंधी तूफान आने के कारण गांव देहात की बिजली में फाल्ट हो जाता है। इस कारण नगर की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। नगर की जनसंख्या एवं क्षेत्रफल को देखते हुए नगर, देहात की विद्युत आपूर्ति के लिए अलग-अलग सब स्टेशन स्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें