फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अरावली पर्वत शृंखला का संरक्षण सुनिश्चित करने की मांग

विज्ञापन
क्षेत्रीय जीव विज्ञानी राहुल के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। क्षेत्रीय जीव विज्ञानी राहुल के नेतृत्व में अरावली पर्वत शृंखला के संबंध में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार निरंकार सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि अरावली पर्वत शृंखला उत्तर भारत की जीवन रेखा है। जिनके नष्ट होने से उत्तर भारत के कई राज्यों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। अरावली में उपस्थित जैव विविधता समाप्त हो जाएगी। धूल भरी आंधी चलने से जनजीवन पर दुष्प्रभाव पडेगा। भूगर्भ जल स्तर में भारी गिरावट होगी। मानव फेफड़ों की बीमारियां बढ़ जाएंगी। क्षेत्र का एक्यूआई स्तर बढ़ जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त होगा। शीघ्र प्रकरण में पटाक्षेप कर अरावली पर्वत शृंखला का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा की स्थिति में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में मुकेश, शुभम, योगेश, अनमोल, सचिन शर्मा, नवनीत आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें