दौराला- बीडीओ दौराला को ज्ञापन देते अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत
दौराला। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बीडीओ दौराला को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से 14 अगस्त को काला दिवस शोक दिवस मनाने, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि विभाजन के दौरान मुस्लिमों को अलग देश पाकिस्तान दे दिया गया था, जो पूर्ण रूप से इस्लामिक देश है, लेकिन भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किया गया, जो गलत है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से देश को शासन तंत्र को अपने अधीन लेकर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। इस दौरान प्रदीप भारद्वाज, जितेंद्र कांबोज, नारायण, विकास, जसवीर, पंडित चंद्रकांत, योगेश, डॉ. प्रवीण, राधेश्याम, प्रद्युमन जैन, जितेंद्र सिंह, भतेरू सिंह आदि मौजूद रहे।