फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आवारा गोवंशों को पकड़वाने की मांग

विज्ञापन
खेतों में घूमता गोवंश जो फसलों ो नुकसान पहुंचा रहा है। (फलावदा)
विज्ञापन
फलावदा। क्षेत्र में घूम रहे आवारा गोवंशों से किसान परेशान हैं। वहीं सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश से हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आवारा गोवंशों को पकड़वाने की मांग की है।आवारा गोवंश किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान फसलों को बचाने के लिए रात भर पहरा दे रहे हैं। क्षेत्र के जंगलों में आवारा गोवंशों की संख्या बढ़ती जा रही है। सतपाल, रुपेश, सचिन आदि किसानों का कहना है कि वह जब अपने खेतों से आवारा गोवंशों को भगाते हैं गोवंश आक्रामक होकर हमला कर घायल कर देते हैं। गोवंश के हमले में कई किसान घायल हो चुके हैं। किसानों ने गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें