फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर बाढ़ प्रभावित किसानों की नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए ज्ञापन में भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र खादर में बाढ़ के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। पशुओं को चारा नहीं है व बाढ़ क्षेत्र में रह रहे लोगों को उचित राशन की व्यवस्था भी नहीं है। बाढ़ पीड़ित किसानों, मजदूरों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा सरकार से दिलाया जाए। उनके पालन पोषण के लिए राशन की व्यवस्था तत्काल कराई जाए। बाढ़ से क्षतिग्रस्त होने सड़कों की मरमत कराई जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सचिन गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश यादव, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र, प्रीत यादव, कुलदीप सिंह, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें