नगर पंचायत ई ओ को ज्ञापन देते हुए (स्रोत ज्ञापन देने वाले) फलावदा
फलावदा। कस्बे के युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशु पालीवाल, मोहम्मद नायब रिजवी, सुहैल रिजवी, वसीम अहमद, दानिश सलमानी, अकील अहमद, शादाब, अलीबाबा आदि ने अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि कस्बे के मुख्य चौराहे व बाजार के मुख्य मार्गों पर लगे वाटर कूलर पिछले कई महीने से बंद पड़े हैं। लोगों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। राहगीर व कस्बे के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार से खराब पड़े वाटर कूलरों को चालू करने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार का कहना है कि खराब पड़े वाटर कूलरों को चलवाने के लिए मिस्त्री काम कर रहे हैं। जल्द ही चालू करा दिए जाएंगे।