लावड़। कस्बे में स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण के लिए भाजपा नेता सैयद साहिब रजा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। सैयद साहिब रजा ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि यह मार्ग टूटा हुआ है। ईदगाह और कई गांवों को यह मार्ग जोड़ता है। उन्होंने सीडीओ को भी प्रार्थना पत्र देकर जल्द सड़क निर्माण की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया।