फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिव्यांगों को प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। जन सहभागिता फाउंडेशन के सदस्यों ने सोमवार को एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें दिव्यांगों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि नगर निकाय में नामित 2802 सदस्यों में एक भी दिव्यांग नामित नहीं है। यह ठीक नहीं है। आने वाले चुनावों में दिव्यांगों को यह अवसर दिलाया जाना चाहिए। ज्ञापन में मांग की है कि दिव्यांगों को नगर निकायों में नामित किया जाए और आने वाले चुनावों में दिव्यांगों को सीटें आरक्षित करके राजनीतिक प्रतिनिधित्व किया जाए। ज्ञापन देने वालों में ट्रस्ट के अध्यक्ष एम बिलाल मंसूरी, रियाजुउद्दीन मलिक, सतीश, अराफात अंसारी, अभिषेक नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें