मवाना। गांव झुनझुनी निवासी रविता ने सीओ पंकज लवानिया को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को रामराज निवासी तीन लोग 7 मार्च को बहला फुसलाकर ले गए हैं। इस संबंध में थाना बहसूमा पुलिस को 8 मार्च को लिखित शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ से लड़की को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने लड़की को बरामद कराने का आश्वासन दिया है।