मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया ने मेरठ के प्रथम ग्राम व वर्तमान में नई टाउनशिप विकसित करने के लिए चयनित ग्राम मोहिउद्दीनपुर में मेरठ मेट्रो व नमो भारत मेट्रो स्टेशन की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मेरठ में नमो भारत व मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू करने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के बाद मेरठ जिले के प्रथम ग्राम मोहिउद्दीनपुर में शुगर मिल भी है और नई टाउनशिप विकसित भी हो रही है, इसलिए यहां भी मेरठ मैट्रो का स्टेशन होना चाहिए। संवाद