फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोशाला की जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष नितेश पंवार ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर में स्थित सरकारी और निजी गोशाला में जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने अपर आयुक्त राजेश कुमार को ज्ञापन दिया। उन्होंने अधिकारियों को दिए ज्ञापन में कहा कि गोशाला में गायों के पालन पोषण के नाम पर घोटाला हो रहा है। इसकी जांच कराई जाए। प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा ने शहर में फैली गंदगी को साफ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि माधवपुरम क्षेत्र में राजकीय कन्या इंटर कालेज के पास गंदगी का अंबार लगा है। उन्होंने इन समस्याओं के निस्तारण करने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर आयुष शर्मा, अभिषेक गुर्जर, अर्जुन पंडित, सोनू कुमार, विनीत शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें