मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया की ओर से क्रांति दिवस पर साकेत स्थित धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया ने धनसिंह कोतवाल को भारत रत्न देने की मांग को उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार को उन्हें भारत रत्न देना चाहिए। उनके साहस को राष्ट्रीय संग्राहलयों में प्राथमिकता देनी चाहिए। इस मौके पर धर्मेंद्र गुर्जर, आदेश राठी, विनोद गुर्जर, हाजी इमरान, जितेंद्र, संजीव आदि मौजूद रहे। संवाद