फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रमजान माह में साफ सफाई, जलापूर्ति सुचारू रखने की मांग

विज्ञापन
राजद कार्यकर्ता एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। राजद कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रमजान माह में साफ सफाई, जलापूर्ति एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति की मांग की। दिए ज्ञापन में कहा कि रमजान माह में सहरी में सुबह 2 बजे से लेकर छह बजे तक एवं शाम में इफ्तार के समय शाम 6 बजे से लेकर रात्रि में 11 बजे तक विद्युत की सुचारू आपूर्ति पूरे तहसील क्षेत्र में कराई जाए। किठौर, बहसूमा, परिक्षितगढ, हस्तिनापुर, रामराज, फलावदा, शाहजहांपुर आदि कस्बों में मस्जिदों और मदरसों के आसपास में सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की। कली चूना डलवाया जाए। नगर क्षेत्र में जो विद्युत खंभे पालिका जेनरेटर से संचालित है। लाइटों को ठीक कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव युसूफ कुरैशी, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जाटव, नवेद आलम, जावेद अंसारी एडवोकेट, राहत अली, मोहम्मद शाह, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें