ऋतिक के सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर क्षेत्र में मोहिउद्दीनपुर गांव की जसवंतपुरा काॅलोनी में 29 जुलाई की शाम हुई ऋतिक (24) की हत्या के मामले में मंगलवार को परिजन एसएसपी से मिले। उन्होंने इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आरोप है कि पुलिस आरोपी सौरभ, राजेश और रजत के दो बहनोई को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।