फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लाठी चार्ज की जांच कराने की मांग

विज्ञापन
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रभु दयाल बाल्मीकि एवं
विज्ञापन
मवाना। जंतर-मंतर दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और उन्हें जबरन उठाए जाने के विरोध में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) और सीजीएम पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार निरंकार सिंह को दिए ज्ञापन में पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने कहा कि छात्रों पर पुलिस की बर्बरता लोकतंत्र की हत्या है और सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। भाकियू (संघर्ष मोर्चा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता व शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह ने कहा कि सरकार रोजगार का दावा तो करती है, लेकिन धरातल पर छात्र पेपर लीक और बेरोजगारी से परेशान होकर मानसिक तनाव में हैं। निर्दोष छात्रों पर किए गए लाठी चार्ज की जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मास्टर चंद्रशेखर आजाद, मनोज कुमार, राकेश कुमार, हुमायूं सिद्दीकी, राकेश गहलोत व राकेश सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें