मेरठ। छात्रा की हत्या मामले में बुधवार को हुए बवाल के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने आपत्ति जताई है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को पत्र लिख कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा कि फेसबुक पर प्रसारित और हजारों लोगों में शेयर हो चुके एक वीडियो में एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय, उनके परिवार पर अपमानजनक बातें कही गई हैं। धमकी भरे पोस्ट भी किए गए हैं। जो गलत है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। संवाद