मेरठ। शोभापुर स्थित चर्म शोधन फैक्टरी पर 28 नवंबर की रात कुछ युवकों ने हिंदू संगठन से बताते हुए तोड़फोड़ और मारपीट की थी। फैक्टरी मालिक सहित अन्य लोगों ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी को दिए पत्र में मालिक चीनू ने बताया कि 28 नवंबर की शाम 30-40 अराजक तत्वों ने टेनरी में जबरन घुसकर हंगामा कर मारपीट की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। बाद में पुलिस आ गई। इसके बाद हमलावर थाने पहुंचे और पुलिस के सामने ही पीड़ितों को गोली मारने की धमकी दी थी। पीड़ितों ने हमले और मारपीट की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद