फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कीर्तन कर संगत को निहाल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापरनगर में देर शाम फाल्गुन संक्रांति पर कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। ग्रंथी भाई दिनेश सिंह ने सोदर रहिरास साहिब का पाठ किया। बाल कीर्तनी जत्थे ने भी शबद गायन किया। हजूरी रागी भाई प्रीतम सिंह ने कीर्तन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली से आए भाई रविंद्र सिंह ने संगत को गुरु भक्ति से परिचित कराया। मुख्य ग्रंथी चरणप्रीत सिंह ने फाल्गुन माह का महत्व बताया। इस अवसर पर रणजीत सिंह नंदा, रणजीत सिंह जस्सल, सुरेंद्र सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, सोहन सिंह, गुरमुख सिंह, अमनदीप सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें