सरूरपुर। कस्बा हर्रा के गुडविन इंटर कॉलेज में शनिवार को बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कस्बा हर्रा की चेयरपर्सन हुस्नो बेगम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पुष्टाहार से बनाए मीठे और नमकीन व्यंजनों को स्वादिष्ट बताते हुए तारीफ की। प्रतियोगिता में हर्रा की सभी 14 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषाहार के मिश्रण से एक दर्जन से अधिक स्वादिष्ट मीठी, नमकीन व्यंजन बनाए। बताया कि यह पोषाहार कस्बे की गर्भवती, किशोरियों के लिए समय-समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर मातृत्व दिवस, ममता दिवस व लाडली दिवस भी मनाए जाते हैं। इस दौरान सविता चौहान, रविता, अनीता, सरिता, कमला, कांता, जीनत परवीन, गुलिस्ता, गुलबहार, जेबुन निशा, कल्पना, बीना तोमर, सुषमा, वंदना, रीना, सुमन, अनीत, सर्वेश व पूनम आदि मौजूद रहीं।