फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों को लेकर जानी पहुंची दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के सामने हंगामा करते जानी के ग्रामीण फोटो संवाद
विज्ञापन
- दिल्ली की मॉडल टाउन कॉलोनी में लाखों रुपये की चोरी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। दिल्ली के माॅडल टाउन कॉलोनी से लाखों रुपये की चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को भी जानी में दबिश दी। इस दौरान चोरी करने की आरोपी जानी निवासी दो युवतियों को दिल्ली पुलिस साथ लेकर आई थी। इस दौरान युवतियों के परिजनों ने दिल्ली पुलिस से उन्हें बेगुनाह बताते हुए उनके सामने हंगामा किया। दिल्ली के माॅडल टाउन निवासी अनिल के घर से 12 जून को लाखों रुपये की नगदी और सोने चांदी के जेवर चोरी हो गये थे। इसकी रिपोर्ट मॉडल टाउन थाने में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने घटना को लेकर तीन दिन पूर्व जानी की दो युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। दोनों युवतियां अनिल के यहां आया की नौकरी करती थी। इस दौरान दोनों मौका देखकर अपने साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था। शनिवार को दिल्ली पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर जानी आई थी। इस दौरान पुलिस ने दोनों के घरों से लाखों रुपये की नगदी और सोने चांदी के जेवर बरामद किए थे। सोमवार को न्यायालय से रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस सोमवार को फिर से दोनों युवतियों के साथ जानी पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घर से कुछ नगदी बरामद की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल के अनुसार दिल्ली के मॉडल टाउन थाना पुलिस चोरी की गई नगदी दोनों आरोपी युवतियों के घरों से बरामद कर ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें