दिल्ली क्राइम ब्रांच का लाल कुर्ती में छापा, चोरी की गाड़ी बरामद
मेरठ। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने लाल कुर्ती में छापा मारा। चोरी की एक गाड़ी बरामद हुई। दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। शनिवार रात दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक वाहन चोर को साथ लेकर दबिश दी। घेराबंदी कर समीर नाम के युवक को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी बरामद हो गई। दिल्ली पुलिस आरोपी समीर और गाड़ी लेकर रवाना हो गई। दिल्ली पुलिस के साथ लालकुर्ती थाने की पुलिस भी मौजूद रही। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी पकड़ा गया है।
---