मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को गायन प्रतियोगिता की गई। डॉ. राधा रानी और संगीत विभाग डॉ. शालिनी वर्मा के संयोजन में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने किया। छात्रा किरण ने सरस्वती वंदना की। प्रतियोगिता में रमैया ठाकुर, अंजली सिंह, ज्योति रानी, गार्गी, अंजुम, दीप्ति प्रजापति, अश्वनिया, एकता और किरण सहित अन्य छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान पर दीप्ति प्रजापति, द्वितीय स्थान पर ज्योति रानी व तृतीय स्थान पर गार्गी रहीं। सांत्वना पुरस्कार किरण ने प्राप्त किया। प्राचार्य अंजू सिंह ने छात्राओं से कहा कि संगीत हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। यह तनाव मुक्ति का भी बेहतर माध्यम है। संवाद