फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेंट जोसेफ गर्ल्स पीजी कॉलेज में डांडिया नृत्य से मनाया दीपोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सेंट जोसेफ गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को दिवाली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं के बीच डांडिया नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अध्यक्षता प्राचार्या प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने की। प्रतियोगिता में बीकॉम की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए और बीएड की छात्राएं संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। एमए की छात्राओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सिस्टर किरण, सिस्टर जेसी और सिस्टर सरिता शामिल रहीं। प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को प्रेम, उल्लास और आपसी सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया। संचालन डॉ. निमिषा और गुलनाज ने किया। इस दौरान डॉ. सुषमा, डॉ. विदुषी, डॉ. महेश पालीवाल, डॉ. राजेश्वरी, डॉ. कविता, सोनिया, शहला अंसारी, शिवानी, नितिका और रंजना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें