फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीपक तोमर का पैनल रहा विजयी

विज्ञापन
विजयी दीपक तोमर पैदल के समर्थक पदा​धिकारियो के साथ प्रसन्न मुद्रा मेें।
विज्ञापन
माछरा। ब्लॉक संसाधन केंद्र माछरा में प्राथमिक शिक्षा संघ की कार्यकारिणी के लिए मतदान हुआ जिसमें दीपक तोमर का पैनल विजयी रहा। अध्यक्ष पद के लिए डाॅ. सविता शर्मा तथा दूसरे पक्ष से दीपक तोमर प्रत्याशी थे तथा महामंत्री पद के लिए डाॅ. सविता शर्मा पक्ष से जावेद तथा दीपक तोमर पद से प्रेमचंद महामंत्री के प्रत्याशी थी। निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से 4 बजे तक मतदान हुआ जिसमें 260 मतदाता को मत डालना था परंतु 254 ने ही मतदान किया जिसमे 2 मत निरस्त हुए। जिसमें डाॅ. सविता शर्मा व जावेद को 72 मत प्राप्त हुए वहीं दूसरे पक्ष से दीपक तोमर व प्रेमचंद को 180 मत प्राप्त हुए। जिसमें दीपक तोमर अध्यक्ष व महामंत्री प्रेमचंद को चुना गया और विजयी घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए। बीआरसी पर दीपक तोमर पक्ष के लोगों में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान वीर बहादुर सिंह, अक्षय शर्मा, अश्वनी त्यागी, अमरजीत सिंह, सुमित शर्मा, ब्रजभान सिंह, रामकिशन, अबरार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें