फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक हत्याकांड: धरना जारी, श्रीकांत की पत्नी पहुंची मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक हत्याकांड: धरना जारी, श्रीकांत की पत्नी पहुंची मेरठ
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दिलाया आश्वासन
परीक्षितगढ़।
दीपक हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार व ग्रामीणों का गांव खजूरी में बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। धरने में पहुंचे भाजपा एमलएसी अश्वनी त्यागी ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी भी मेरठ पहुंची और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पिता धीरेंद्र ने कहा कि पुत्र की हत्या का पुलिस ने सही खुलासा नहीं किया है। खुलासा करने वाले अफसरों पर जांच बैठनी चाहिए। पांच सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने पर नौ अक्तूबर को महापंचायत की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

अनु त्यागी ने कहा कि दीपक की हत्या पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है। हत्यारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिससे दोबारा से ऐसी दर्दनाक घटना ना हो। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक के सिर को पुलिस ने कहीं से लाकर ईख के खेत में दबा दिया होगा। सिर मिलने से पहले सात दिन तक पुलिस डॉग स्क्वायड लेकर घटनास्थल के आसपास सिर की तलाश करती रही थी। दीपक का सिर वहां होता तो पहले ही मिल जाता। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस बचा रही है। धरने में कमल दत्त शर्मा, विक्की तनेजा, योगेश प्रमुख मवाना, कमल त्यागी, अंकुर मुखिया, अजय त्यागी, राकेश उर्फ पिलू त्यागी, श्याम सिंह त्यागी, जितेंद्र त्यागी, सतीश त्यागी, विनोद, कृष्ण त्यागी, मोहित त्यागी, संदीप खजूरी्र राम गोपाल त्यागी, देवेंद्र त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें