सरधना। दीपक कुमार ने सरधना में बाल विकास परियोजना अधिकारी का कार्यभार संभाला।बाल विकास विभाग
सरधना। दीपक कुमार चौबे ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर परियोजना कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला। सीडीपीओ ने कार्यालय में मौजूद मुख्य सेविका, ब्लॉक कॉर्डिनेटर और आंगनबाड़ी वर्कर्स से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न योजनाओं के संचालन एवं क्रियान्वयन की जानकारी ली। इससे पूर्व इस पद पर कार्यरत आदित्य कुमार का स्थानांतरण मेरठ शहर परियोजना के लिए हो गया है। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता शासन द्वारा संचालित योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना रहेगा। हर स्तर पर पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर मालती रानी, राशिद अल्वी, रिचा शर्मा, किशनावती, निर्मल, सविता, मीना सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद