मेरठ। भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल की बैठक बुधवार को मेरठ स्थित कार्यालय पर हुई। इस दौरान दुर्गा शक्ति संगठन की अध्यक्ष दीपा राणा ने अपनी टीम के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाकियू धनसिंह कोतवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने उन्हें महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्त किया। कशिश अरोड़ा को युवा महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर जितेंद्र शर्मा ,सौराज चौधरी ,योगेश कुमार, युग राणा आदि मौजूद रहे। संवाद