फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट करने घर में घुसे, ग्रामीणों ने घेरा, कई राउंड फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ी में मंगलवार रात बदमाशों और ग्रामीणों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव में यासीन के बाहरी छोर पर स्थित मकान में कुछ बदमाश वारदात की नीयत से घुस गए। इस दौरान बदमाशों की आहट पाकर परिवार वाले जगहों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर ग्रामीणों ने भी जवाबी फायरिंग की। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने लगे। इस दौरान ग्रामीण-बदमाशों के बीच कई राउंड फायर हुए। बदमाश फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और बदमाशों की पकड़ लिए कांबिंग की। पर बदमाश हाथ नहीं लग सके। वहीं फायरिंग से गांव में तनाव बना है। पुलिस के मुताबिक गांव के संपर्क मार्गों पर गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें