सरधना। मोहल्ला बेलदारान निवासी मुमताज पत्नी सुलेमान ने बताया कि उसका नगर के एक बैंक में बचत खाता हैं। महिला के मुताबिक उसके खाते में करीब दो लाख रुपये थे। सोमवार को उसे रुपयों की जरूरत पड़ी तो वह बैंक पहुंची, जहां बैंककर्मी ने बताया कि उसे खाते से 17 से 22 दिसंबर तक एटीएम कार्ड द्वारा डेढ़ लाख रुपये निकाले गए हैं। रुपये विभिन्न जगहों से निकाले हैं। महिला की माने तो उसने खाते का एटीएम कार्ड नहीं बनवाया हुआ है। इसकी शिकायत महिला ने अधिकारियों से की। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने उसकी शिकायत नहीं सुनी। वहीं थाने में पुलिसकर्मियों ने साइबर अपराध होते हुए थाने से भेज दिया। महिला के मुताबिक वह उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत करेगी।