फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टीन शेड में सो रहे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौरीपुरा स्थित एक मंदिर के पास बने टीन शेड में सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि छानबीन में निकल कर आया है कि युवक पिछले कई दिनों से क्षेत्र में मांग कर अपना गुजारा कर रहा था। वह टीन शेड में सो जाता था। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। युवक का नाम पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन


स्कूटी सवार के साथ मारपीट
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर स्कूटी सवार एक युवक को चार लोगों ने रोक कर जमकर पीटा। घटना के संबंध में पीड़ित युवक के भाई ने थाना देहली गेट पर तहरीर दी। शाहरुख पुत्र महबूब निवासी गुदड़ी बाजार करम अली ने तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई फराज सदर क्षेत्र से उधार के पैसे लेकर लौट रहा था। रास्ते में फैज-ए-आम काॅलेज के निकट दिल्ली रोड पर उसे शाहिद उर्फ सोनू व जाहिद पुत्र अन्नू निवासी बनियापाड़ा कोतवाली ने रोक लिया। वहां दो अन्य युवक भी आ गए। उन्होंने फराज के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि मारपीट का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें