मोदीपुरम- डीएमजी इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जानकारी देते प्रधानाचार्य।
मोदीपुरम।डीएमजी इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर जानकारी दी। प्रार्थना सभा में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति व प्रतिष्ठा में शिक्षकों, छात्रों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्रवण कुमार, अमित चतुर्वेदी, डॉ. कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, वसीम खान आदि मौजूद रहे। संवाद